Search

 
 
 

पुलिस एसोसिएशन के अल्टीमेटम पर जयराम का पलटवार, बोले- फांसी पर चढ़ जाएंगे, माफी नहीं मांगेंगे

Dhanbad News : बरवाअड्डा थाना प्रभारी से मोबाइल पर कथित तौर पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के मामले में झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर डुमरी विधायक जयराम महतो से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की थी. एसोसिएशन ने पुलिस पदाधिकारी के साथ कथित दुर्व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए विधायक को 24 घंटे के भीतर माफी मांगने का अल्टीमेटम दिया था. इस पर जयराम महतो ने पलटवार करते हुए कहा कि फांसी पर चढ़ जाएंगे, लेकिन माफी नहीं मांगेंगे. उन्होंने पुलिस संगठन की ओर से की गई प्रेस वार्ता पर सवाल उठाते हुए उस पर कथित तौर पर नस्लीय भेदभाव करने का भी आरोप लगाया.
 
डुमरी विधाय जयराम महतो

Dhanbad News : बरवाअड्डा थाना प्रभारी से मोबाइल पर कथित तौर पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के मामले में झारखंड पुलिस एसोसिएशन और डुमरी विधायक जयराम महतो के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है. पुलिस एसोसिएशन ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर पुलिस पदाधिकारी के साथ कथित दुर्व्यवहार पर नाराजगी जताई थी और  विधायक को 24 घंटे के भीतर माफी मांगने का अल्टीमेटम दिया था.. 
 

अब जयराम महतो ने पुलिस एसोसिएशन के इस अल्टीमेटम पर पलटवार किया है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि फांसी पर चढ़ जाएंगे, लेकिन माफी नहीं मांगेंगे. विधायक ने पुलिस संगठन की ओर से की गई प्रेस वार्ता के तरीके पर भी सवाल उठाए और उस पर कथित तौर पर नस्लीय भेदभाव का आरोप लगाया.

 

जयराम महतो ने कहा कि उनके खिलाफ पुलिस संगठन की ओर से जिस तरह बयान दिया गया, वह उचित नहीं है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वह किसी भी दबाव में माफी नहीं मांगेंगे और अपने रुख पर कायम रहेंगे.

 

Uploaded Image

 

अब तक आपने पढ़ा...

 

निजी बातचीत सार्वजनिक करने पर उठाया सवाल

जयराम महतो ने कहा कि बरवाअड्डा थाना प्रभारी के साथ उनकी बातचीत किसी सार्वजनिक जगह पर नहीं, बल्कि मोबाइल फोन पर हुई थी. जयराम महतो के अनुसार, यह एक निजी बातचीत थी और उसे सार्वजनिक करना निजता के अधिकार से जुड़ा मामला है.

 

विधायक ने संविधान के अनुच्छेद 21 का हवाला देते हुए कहा कि निजता का अधिकार (Right to Privacy) प्रत्येक व्यक्ति का मौलिक अधिकार है. उन्होंने सवाल किया कि मोबाइल फोन पर हुई निजी बातचीत को सार्वजनिक कर उसके आधार पर प्रेस वार्ता करना कितना उचित है.

 

किस अधिकार से निजी बातचीत सार्वजनिक की?'

जयराम महतो ने पुलिस संगठन से सवाल किया कि निजी बातचीत को सार्वजनिक करने का अधिकार उसे किस आधार पर मिला. यही नहीं उन्होंने अपने खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह माफी मांगने के बजाय अपने पक्ष पर कायम रहेंगे.

 

पुलिस एसोसिएशन ने मांगी थी सार्वजनिक माफी

गौरतलह है कि विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी के बीच फोन पर हुई कथित गाली गलौज का एक ऑडियो वायरल हुआ था. ऑडियो वायरल होने के बाद झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने इस पर नाराजगी जताई थी.

 

एसोसिएशन ने प्रेस वार्ता कर जयराम महतो से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की थी और इसके लिए 24 घंटे का समय दिया था. अब विधायक के माफी से इनकार के बाद दोनों पक्षों के बीच बयानबाजी और तेज हो गई है. आने वाले दिनों में यह विवाद किस दिशा में जाता है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही