Search

 
 
 

Latehar News : स्कूलों में नशामुक्ति अभियान, छात्रों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्‍वरीय विश्‍वविद्यालय के द्वारा पूरे देश में 10 करोड़ लोगों को नशा मुक्ति का शपथ दिलाने का एक अभियान चलाया जा रहा है.
 

Latehar : प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्‍वरीय विश्‍वविद्यालय के द्वारा पूरे देश में 10 करोड़ लोगों को नशा मुक्ति का शपथ दिलाने का एक अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत जिला मुख्‍यालय के विभिन्‍न विद्यालयों में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्‍वरीय विश्‍वविद्यालय की धर्मपुर (गिजनियाटांड़) शाखा के द्वारा बुधवार को नगर पंचायत क्षेत्र के बाजारटांड़ में डीएवी पब्लिक स्‍कूल और उत्‍क्रमित उच्‍च विद्यालय (करकट) में नशा मुक्‍त भारत प्रतिज्ञा महाअभियान के तहत छात्रों को नशा मुक्ति की शपथ दिलायी. 

 https://lagatar.in/lagatar-exclusive-mp-singh-mentor-to-abhay-tiwari-director-of-icn-india-has-been-jailed-four-times-in-connection-with-examination-fraud

शाखा की संचालिका बीके अमरमणी ने इस मौके पर छात्रों को नशापान से दूर रहने की अपील की गयी. उन्‍होने कहा कि नशा से न सिर्फ एक परिवार वरन समाज व राष्‍ट्र प्रभावित होता है. उन्‍होने छात्रों से कहा कि अत्‍यधिक मोबाइल का प्रयोग करना भी एक नशा है.

 

बच्‍चों को मोबाइल से दूर रहना चाहिए. उन्‍होने कहा कि राजयोग नशा से मुक्ति पाने का एक प्रभावकारी माध्‍यम है. मौके पर विद्यालय के समेंत अन्‍य शिक्षक व शिक्षिकाओं के अलावा ब्रह्मकुमारी संस्‍था के चंद्रेश व राजू आदि मौजूद थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही