Search

 
 
 

Latehar News: महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या का प्रयास, मामला दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार

जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. महिला ने अपने तीन वर्षीय बच्चेे का अपहरण करने का भी आरोप लगाया है. इस मामले में पुलिस ने बच्चेे को बरामद कर लिया है. पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी शंकर सिंह (30) पिता- शंभू सिंह (डुमरी, मनिका) को उसके बरवाडीह स्थित ससुराल से गिरफ्तार कर लिया है.
 

Latehar: जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. महिला ने अपने तीन वर्षीय बच्चेे का अपहरण करने का भी आरोप लगाया है. इस मामले में पुलिस ने बच्चेे को बरामद कर लिया है. पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी शंकर सिंह (30) पिता- शंभू सिंह (डुमरी, मनिका) को उसके बरवाडीह स्थित ससुराल से गिरफ्तार कर लिया है.


पुलिस ने आरोपी शंकर सिंह की निशानदेही पर उसके साथ अमरनाथ सिंह (56) पिता स्व) कन्हा ई सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. एसडीपीओ वीरेंद्र राम ने रविवार को बताया कि पीड़ित महिला बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य  केंद्र में 4 अगस्त की रात घायल अवस्था में पहुंची थी. वह कुछ भी बोल पाने की स्थिति में नहीं थी. उसकी हालत गंभीर देखकर उसे बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल डालटनगंज रेफर किया गया.

 

इसे भी पढ़ें:


पुलिस ने अगले दिन पांच अगस्त को सदर अस्पताल, मेदिनीनगर में जाकर पीड़ित महिला का बयान दर्ज किया. महिला ने पुलिस को बताया कि तीन अगस्त की शाम करीब 6 बजे शंकर सिंह और उसके दोस्त ने बरवाडीह चौक से उसे मोटरसाइकिल से मनिका थाना क्षेत्र के नकटा जंगल में ले गए. जहां उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया. 


साथ ही आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उसका गला दबा दिया. इसके बाद वह बेहोश हो गयी. उसे मरा समझ कर शंकर सिंह और उसके साथी उसके तीन वर्षीय बच्चे को भी जंगल में छोड़कर फरार हो गए. पीड़िता किसी प्रकार अस्पताल पहुंची. जिसके बाद मामला पुलिस की संज्ञान में आया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही