Search

 
 
 

Latehar News :  कोयल नदी छठ घाट की तर्ज पर विकसित होगा औरंगा नदी छठ घाट

नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर सात में स्थित औरंगा नदी मुख्य छठ घाट को कोयल नदी छठ घाट (मेदिनीनगर) की तर्ज पर विकसित किया जाएगा. छठ घाट के निर्माण एवं सुंदरीकरण को लेकर झारखंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड, रांची के डायरेक्टर बलराम साहू और  इंजीनियर प्रेम कुमार को स्थल मुआयना किया.
 

Latehar :   नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर सात में स्थित औरंगा नदी मुख्य छठ घाट को कोयल नदी छठ घाट (मेदिनीनगर) की तर्ज पर विकसित किया जाएगा. छठ घाट के निर्माण एवं सुंदरीकरण को लेकर झारखंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड, रांची के डायरेक्टर बलराम साहू और इंजीनियर प्रेम कुमार को स्थल मुआयना किया.

 

उन्होंने औरंगा नदी छठ घाट की नैसर्गिक खूबसूरती की मुक्तकंठ प्रशंसा की. कहा कि यहां छठ घाट का निर्माण होता है तो वह अपने आप में अनूठा होगा. 

 

मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह और  उपाध्यक्ष संतोष रंजन ने भी कहा कि औरंगा नदी में एक सुसज्जित छठ घाट का निर्माण कराया जाएगा. जहां छठ व्रतियों को हर संभव सुविधाएं मिलेंगी. उन्होंने शहर में एक नए पार्क के निर्माण की भी बात कही.

 

मौके पर वार्ड पार्षद मनोज कुमार दास, कनीय अभियंता संदीप कुमार के अलावा  श्री सूर्यनारायण पूजा समिति, चाणक्य नगरी के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह, महामंत्री अनिल कुमार, धीरज कुमार, सोनू सिंह, भुवनेश्वर राम, मनोज राम, मिथिलेश कुमार, लखन मेहता, गिरवर राम एवं समिति के कई सदस्य आदि उपस्थित थे.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही