Search

 
 
 

Ranchi News : थाईलैंड में गोल्ड जीतने वाली शूटर देवासी हेंब्रम को बाबूलाल ने किया सम्मानित

जामताड़ा की युवा शूटर देवासी हेंब्रम को नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सम्मानित किया है. देवासी ने थाईलैंड में आयोजित थर्ड इंटरनेशनल राइफल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में गोल्ड मेडल जीतकर राज्य और देश का नाम रोशन किया है.
 

Ranchi :   जामताड़ा की युवा शूटर देवासी हेंब्रम को नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सम्मानित किया है. देवासी ने थाईलैंड में आयोजित थर्ड इंटरनेशनल राइफल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में गोल्ड मेडल जीतकर राज्य और देश का नाम रोशन किया है.

 

बताया जाता है कि देवासी बेहद गरीब परिवार से आती हैं. उनके पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जिस कारण वे बेटी को खेल के लिए जरूरी आर्थिक सहायता नहीं दे पा रहे हैं. संसाधनों की कमी के बावजूद देवासी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया.

 

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देवासी हेंब्रम को आगे बढ़ाने के लिए जो भी मदद संभव होगी, वह अपने स्तर से करेंगे. उन्होंने कहा कि राज्य की प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए हरसंभव सहयोग जरूरी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही