Search

 
 
 

Jamshedpur News : MGM अस्पताल में बनेगी नई डायलिसिस यूनिट, सरकार ने दी 2.02 करोड़ की मंजूरी

झारखंड सरकार ने जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नई डायलिसिस यूनिट स्थापित करने की मंजूरी दे दी है. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने इसके लिए 2 करोड़ 2 लाख 40 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है.
 

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नई डायलिसिस यूनिट स्थापित करने की मंजूरी दे दी है. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने इसके लिए 2 करोड़ 2 लाख 40 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है.

 

यह राशि वित्तीय वर्ष 2026-27 की राज्य योजना के तहत स्वीकृत की गई है. नई डायलिसिस यूनिट शुरू होने से जमशेदपुर और आसपास के इलाकों के किडनी मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकेगी. साथ ही गरीब और जरूरतमंद मरीजों को किफायती दर पर डायलिसिस सुविधा उपलब्ध हो सकेगी.

 

स्वीकृत राशि से अस्पताल में 10 हीमोडायलिसिस मशीनें खरीदी जाएंगी, जिन पर 84 लाख रुपये खर्च होंगे. इसके अलावा आरओ वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 55 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं. डायलिसिस बेड और कुर्सियों, मल्टी पैरामीटर मॉनिटर, डिफिब्रिलेटर, सक्शन मशीन, वेइंग स्केल और रेफ्रिजरेटर जैसे उपकरण भी खरीदे जाएंगे.

 

योजना के तहत अस्पताल में फर्नीचर, इलेक्ट्रिकल कार्य और सिविल वर्क्स व इंटीरियर का काम भी कराया जाएगा. इलेक्ट्रिकल कार्य पर 20 लाख रुपये और सिविल व इंटीरियर कार्य पर 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे.

 

विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी उपकरणों की खरीद पारदर्शी तरीके से की जाएगी. इसके लिए ओपन टेंडर, ई-टेंडरिंग या जेम पोर्टल का उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही