Search

 
 
 

Jharkhand News : अब घरेलू गैस की बुकिंग पर 20 रुपये सुविधा शुल्क की वसूली

इंडियन ऑयल अब घरेलू गैस की बुकिंग पर 20 रुपये सुविधा शुल्क ले रहा है. यह शुल्क Preferred Delivery के लिए ली जा रही है. Preferred Delivery में बुकिंग के एक सप्ताह के अंदर गैस की आपूर्ति की जा रही है. एक सिलेंडर की Preferred Delivery  के लिए उपभोक्ताओं को कुल 1010.84 रुपये का भुगतान करना पड़ रहा है.
 

Ranchi :  इंडियन ऑयल अब घरेलू गैस की बुकिंग पर 20 रुपये सुविधा शुल्क ले रहा है. यह शुल्क Preferred Delivery के लिए ली जा रही है. Preferred Delivery में बुकिंग के एक सप्ताह के अंदर गैस की आपूर्ति की जा रही है. एक सिलेंडर की Preferred Delivery  के लिए उपभोक्ताओं को कुल 1010.84 रुपये का भुगतान करना पड़ रहा है.

 

इंडियन ऑयर कॉरपोरेशन के उपभोक्ताओं के लिए “इंडेन ऐप” पर गैस की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है. इस ऐप के सहारे बुकिंग करने के क्रम में स्कीन पर दो ऑप्शन आता है. पहला ऑपशन Normal Delivery का और दूसरा ऑपशन Preferred Delivery का. 

 

Normal Delivery के लिए गैस बुक करने पर 970.50 रुपये भुगतान करना पड़ता है. दूसरा ऑपशन यानी Preferred Delivery के कॉलम के सहारे गैस बुकिंग के लिए आगे बढ़ने पर अतिरिक 20 रुपये शुल्क चुकाने का निर्देश मिलता है. साथ ही गैस आपूर्ति के लिए दिन और समय की जानकारी मांगी जाती है.

 

ऑनलाइन भुगतान करने की स्थिति में बैंक और इंडियन ऑयल द्वारा वसूले जाने वाले शुल्क पर जीएसटी और गैस की कीमत 970.50 रुपये के बदले कुल 1010.84 रुपये का भुगतान करना पड़ता है. यानी एक सप्ताह के अंदर गैस लेने के लिए उपभोक्ता को 40.34 रुपये का अतिरिक्त भुगतान करना पड़ता है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही