Search

 
 
 

Latehar News : BJP का जनता दरबार, 40 में से 15 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन

Latehar News : जनता दरबार में कुल 40 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें से 15 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कराया गया. वहीं, शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई और निष्पादन के लिए भेज दिया गया.
 
जनता दरबार

Latehar News : भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंगलवार को जन सेवा से राष्ट्र सेवा व सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रखंड सह अंचल परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसमें प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे.

 

 

जनता दरबार में कुल 40 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें से 15 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कराया गया. वहीं, शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई और निष्पादन के लिए भेज दिया गया.

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष लाल कौशल नाथ शाहदेव के अलावा नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, भाजपा जिला मंत्री आशा देवी, मंडल अध्यक्ष पिंटू कुमार रजक, विधायक प्रतिनिधि नेहा साहू, भाजपा नेत्री सह दिशा सदस्य रानी देवी, विधायक प्रतिनिधि अर्पणा सिंह, विधायक प्रतिनिधि सुकन्या देवी व पूर्व वार्ड सदस्य बुधन भुईयां आदि मौजूद थे. 

 

शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई एवं निष्पादन के लिए समर्पित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल महामंत्री दीपक पासवान एवं मदन प्रसाद सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही