Search

 
 
 

Latehar News : पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय नगर भवन में कल लगेगा ब्‍लड डोनेशन कैंप

Latehar News : ब्‍लड बैंक के  लैब टेक्निशियन विनय कुमार सिंह ने बताया कि जिले में 73 से भी ज्यादा थैलेसेमिया व सिकल सेल मरीज भर्ती होते हैं जिनको प्रतिमाह ब्लड ट्रांसफ्यूजन की जरूरत पड़ती है
 
पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय नगर भवन

Latehar News : शहर के रेलवे स्‍टेशन रोड के पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय नगर भवन में 24 नवंबर को स्‍वैच्छिक रक्‍तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. यह रक्‍तदान शिविर झारखंड राज्‍य स्‍थापना दिवस पखवाड़ा के तहत जिला स्‍वास्‍थ्‍य समिति के तत्‍वावधान में सूबह 10 बजे से दोपहर चार बजे तक  आयोजित किया जायेगा.

 https://lagatar.in/rajat-dalal-comes-out-in-support-of-esha-singh-says-stop-your-antics-or-else

ब्‍लड बैंक के  लैब टेक्निशियन विनय कुमार सिंह ने बताया कि जिले में 73 से भी ज्यादा थैलेसेमिया व सिकल सेल मरीज भर्ती होते हैं जिनको प्रतिमाह ब्लड ट्रांसफ्यूजन की जरूरत पड़ती है.  रक्‍त केंद्र की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पिंकी कच्छप ने अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंच कर रक्तदान करने की अपील आम लोगों से की. 

 

शिविर के लिए चिकित्सा पदाधिकारी और पाराकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पिंकी कच्छप के नेतृत्व में प्रयोगशाला प्रावैधिक विनय कुमार सिंह, नेहा कुमारी, हरीशंकर मिश्रा, काउंसलर प्रमिला कुमारी, स्टाफ नर्स प्रीति अंजोला कुजूर, सुशीला टोप्पो, डी.ई.ओ. जुनैद अली एवं चालक सुरेन्द्र बडाईक शामिल हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही