Search

 
 
 

Latehar News : ब्रह्मकुमारीज ने मंडल कारा में चलाया नशा मुक्ति अभियान

Latehar News :बीके अमृता ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है. इस दौरान उन्‍होने मंडल कारा के बंदियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने की अपील की.
 
ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय

Latehar News : मंडल कारा में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, सोन भवन (बाइपास रोड) की शाखा की ओर से बुधवार को नशा मुक्‍त भारत अभियान चलाया गया. मौके पर अमृता  ने कहा कि ब्रह्मकुमारी संस्‍था के द्वारा पूरे देश में 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा का महाअभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत पूरे जिले में स्‍कूल, कॉलेज व अन्‍य संस्‍थाओं में प्रतिज्ञा अभियान चलाया जा रहा है. 

 

 

बीके अमृता ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है. इस दौरान उन्‍होने मंडल कारा के बंदियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने की अपील की. 

 

बीके सह अधिवक्‍ता नवीन कुमार गुप्ता ने नशे की आदत छोड़कर स्वस्थ व सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की अपील बंदियों से की. कहा कि यह शरीर अनमोल है, इसे यूं ही नशा के चक्‍कर में बरबाद नहीं कर सकते हैं. 

 

नशे की बढ़ती प्रवृत्ति समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है. महिला पतं‍जलि की जिला अध्‍यक्ष सुनीता गुप्‍ता ने नशा मुक्‍त समाज व राष्‍ट्र बनाने की अपनी सहभागिता सुनिश्‍तच करने की अपील बंदियों से की. मौके पर कारापाल जगदेव महतो समेंत मंडल कारा के कई कर्मी व बंदी मौजूद थ

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही