Search

 
 
 

Latehar News : बीएस कॉलेज के प्राचार्य का इस्तीफा, खराब स्वास्थ्य बताई वजह

लातेहार के बानपुर स्थित बीएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. पीके तिवारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा कॉलेज की सचिव अंजू गुप्ता को सौंपा है. इस्तीफा स्वीकार भी हो गया है.
 
प्रो. पीके तिवारी.

Latehar : लातेहार के बानपुर स्थित बीएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. पीके तिवारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा कॉलेज की सचिव अंजू गुप्ता को सौंपा है. इस्तीफा स्वीकार भी हो गया है. प्रो तिवारी ने अपने इस्तीफे की वजह खराब स्वास्थ्य बताई है.

 

 
उन्होंने इस्तीफा पत्र में कहा है कि उन्हें अंग्रेजी प्राध्यापक पर कार्य करते हुए प्रचार्य का दायित्व भी दिया गया था. प्रभार लेने के बाद उन्होंने नैक मूल्यांकन जैसे कठिन कार्य की जिम्मेेवारी निभायी और अन्य कार्यों का निष्पा्दित भी पूरी ईमानदारी से किया. अब फिर से नैक मूल्यांकन का समय आ गया है. वह मधुमेह व उच्च रक्तचाप से ग्रसित हैं. डॉक्टरों ने अधिक स्ट्रेस व अति व्यस्तता से दूर रहने की सलाह दी है. कॉलेज में वह अब सिर्फ अंग्रेजी के सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्य करना चाहते हैं.


हालांकि, कॉलेज में कुछ और ही चर्चा है. बताया जाता है कि एक लॉबी ने प्राचार्य के खिलाफ विश्वविद्यालय में शिकायत की है. बढ़ते दबाव के कारण उन्होंने इस्तीफा दिया है. प्रो. तिवारी इस कॉलेज से पिछले 37 वर्षों से अंग्रेजी प्राध्याधपक के रूप में जुड़े हैं. साल 2018 में उन्हें  प्राचार्य का पदभार दिया गया था. इस दौरान उन्होंने कई उल्लेखनीय कार्य किए. इनमें कॉलेज को नैक से बी ग्रेड दिलवाना महत्वपूर्ण है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही