Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Latehar News :  नेतरहाट में अवैध निर्माण पर प्रशासन सख्त, निर्माणाधीन होटल सील, FIR दर्ज

नेतरहाट में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और अवैध अतिक्रमण व निर्माण हटाने के लिए जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है. उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर संरक्षित क्षेत्रों में हो रहे अवैध अतिक्रमण और निर्माण कार्यों के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है.
Advertisement
Advertisement
  • एडीएम ने वीडियो जारी कर की अपील

Latehar :  नेतरहाट में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और अवैध अतिक्रमण व निर्माण हटाने के लिए जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है. उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर संरक्षित क्षेत्रों में हो रहे अवैध अतिक्रमण और निर्माण कार्यों के खिलाफ सख्ती बरती गई है.

 

इसके तहत महुआडांड़ अनुमंडल प्रशासन ने कोयल व्यू के पास निर्माणाधीन एक बम्बू होटल को सील कर दिया है. मामले में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है. यह कार्रवाई महुआडांड़ सीडीएम बिपिन कुमार दुबे के निर्देश पर की गई है. 

 

प्रशासनिक आदेशों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई

सीडीएम बिपिन कुमार दुबे ने वीडियो संदेश जारी कर कहा है कि नेतरहाट कोयल व्यू के समीप के संरक्षित क्षेत्र में सुजीत उरांव बिना अनुमति के बम्बू होटल का निर्माण करा रहे थे. प्रशासन द्वारा पूर्व में ही निर्माण कार्य पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया था, बावजूद इसके चहारदीवारी और गेट का निर्माण पूरा कर लिया गया. 

 

सूचना मिलने के बाद लातेहार उपायुक्त के निर्देश पर महुआडांड़ अनुमंडल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू की. संबंधित पक्ष को पहले भी नोटिस जारी कर जिला परिषद, इको विकास समिति और अन्य विभागों से प्राप्त अनुमति एवं प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया था. साथ ही जांच पूरी होने तक निर्माण कार्य बंद रखने को कहा गया था, लेकिन प्रशासनिक आदेशों का पालन नहीं किया गया. 

 

जांच के दौरान आवश्यक स्वीकृतियों और क्लियरेंस की स्थिति स्पष्ट नहीं होने पर प्रशासन ने एहतियातन निर्माणाधीन होटल को सील कर दिया. प्रशासनिक निर्देशों की अवहेलना और नियमों के उल्लंघन को लेकर संबंधित पक्ष के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है.


जांच के क्रम में प्रशासनिक टीम ने निर्माण स्थल पहुंचकर दस्तावेजों, विभागीय अनुमति और अन्य वैधानिक प्रक्रियाओं की समीक्षा की. इस दौरान नेतरहाट थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह, पुलिस बल, वन विभाग के कर्मी एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. 

 

अवैध निर्माण की सूचना प्रशासन को दें.

जानकारी के अनुसार, संबंधित निर्माण संरक्षित क्षेत्र की सीमा से लगभग एक किलोमीटर के दायरे में स्थित है. ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों में होटल, रिसॉर्ट या अन्य व्यावसायिक निर्माण के लिए पर्यावरणीय मानकों का पालन और विभिन्न विभागों से अनुमति और विभिन्न एजेंसियों से क्लियरेंस लेना अनिवार्य होता है. 

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई निर्माणाधीन होटल परिसर पर की गई है, किसी संचालित होटल को बंद नहीं किया गया है.  जांच पूरी होने तक निर्माण कार्य पूरी तरह बंद रहेगा. सीडीएम ने लोगों से अपील की है कि नेतरहाट क्षेत्र में किसी भी अवैध निर्माण की सूचना प्रशासन को दें. उन्होंने कहा कि नेतरहाट की प्राकृतिक सुंदरता ही यहां की पहचान है और यदि अनियंत्रित निर्माण जारी रहे तो पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही