Latehar : लातेहार जिले में जनगणना-2027 की प्रक्रिया शुरू हो गई है. पहले चरण में एक मई से स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) अभियान शुरू किया गई है. अभियान के दूसरे दिन शनिवार को भी प्रशासनिक पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने स्व-गणना कर लोगों को इसके लिए जागरूक किया. लातेहार विधायक प्रकाश राम ने स्व-गणना की और आम लोगों से भी स्व-गणना की सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है.
भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण व मकानों की गणना का कार्य 15 मई तक चलेगा. इसमें आम लोगों को स्मार्ट फोन या लैपटॉप से आधिकारिक पोर्टल -se.census.gov.in पर अपने परिवार या मकान की जानकारी देकर स्व-गणना कार्य पूर्ण करना होगा. 16 मई से 14 जून तक प्रगणक घर-घर जाएंगे. आप स्व-गणना की 11 अंकों की आईडी बताकर अपनी स्व-गणना को सत्यापित करा सकते हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment