Search

 
 
 

Latehar News : केंद्र ने SIR के जरिए लाखों वैध वोटरों के नाम कटवाए- बैद्यनाथ राम

पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने कहा कि केंद्र सरकार ने एसआईआर के नाम पर लाखों वैध मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से कटवा दिए. इसका असर पश्चिम बंगाल व बिहार विधानसभा चुनावों में देखने मिला है. झामुमो झारखंड में ऐसा होने नहीं देगा.
 
झामुमो की बैठक में भाग लेते पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम व अन्य.

Latehar : झामुमो के केंद्रीय उपाध्यमक्ष सह राज्य के पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने कहा कि केंद्र सरकार ने एसआईआर के नाम पर लाखों वैध मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से कटवा दिए. इसका असर पश्चिम बंगाल व बिहार विधानसभा चुनावों में देखने मिला है. झामुमो झारखंड में ऐसा होने नहीं देगा. बैद्यनाथ राम  बूथ लेबल एजेंट चयन को लेकर सोमवार को हुई झामुमो की बैठक को संबोधित कर रहे थे.


उन्होंने कहा कि बूथ लेवल एजेंट बनाने का मुख्य  उदेश्य  एसआईआर के दौरान यह देखना है कि किसी योग्य  मतदाता का नाम सूची से नहीं हटे और किसी अवैध का नाम सूची में शामिल नहीं होने पाए. बीएलए का एसआईआर में काफी अहम रोल है.

 


बैठक की अध्यहक्षता जिला अध्यनक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव ने बताया  कि बैठक में लातेहार जिले सभी प्रखंडों के सभी बूथों से एक-एक बूथ लेवल एजेंट व दस सदस्यीय समिति का चयन कर सूची जमा की गयी. बीएलओ को फॉर्म छह, सात और आठ को पूर्ण करने की भी जानकारी दी गयी. बैठक में जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे, सचिव बुद्धेश्वर उरांव सहित अन्य मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही