Search

 
 
 

Latehar News : ठाकुरबाड़ी में लगे गणपति बप्पा मोर्या के जयकारे

Latehar News : इस अवसर पर बतौर मुख्य यजमान अनिल कुमार गुप्ता सपत्नीक मौजूद थे. श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर परिवार व समाज की सुख-समृद्धि की कामना की. पूजा संपन्न होने के बाद समिति की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया.
 
ठाकुरबाड़ी में गणेश चतुर्थी की धूम

Latehar News : गणेश चतुर्थी पर शहर के बीचों बीच स्थित महावीर मंदिर (ठाकुरबाड़ी) में विघ्न हरण मंगलकरण भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना शुरू की गई. पुजारी संतोष मिश्रा के सानिध्य में भगवान गणेश की पूजा अर्चना की गई. 

 

इस अवसर पर बतौर मुख्य यजमान अनिल कुमार गुप्ता सपत्नीक मौजूद थे. श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर परिवार व समाज की सुख-समृद्धि की कामना की. पूजा संपन्न होने के बाद समिति की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया. 

 

समिति की ओर से श्रद्धालुओं एवं शहरवासियों से भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की गई. भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया. पूरे ठाकुरबाड़ी परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा. 

 

कार्यक्रम में गणेश पूजा समिति के अध्यक्ष विशाल अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, राकेश दुबे, बजरंगी प्रसाद, अशोक महलका, समाजसेवी निर्मल महलका, ब्रजेश अग्रवाल, रवि गुप्ता, विजय प्रसाद, सुनील प्रसाद, सत्येंद्र कुमार, अशोक कुमार, गौरव अग्रवाल, विनोद कुमार, संतोष कुमार, राहुल अग्रवाल, बालाजी कृष्ण कुमार,सहित अन्य लोग मौजूद रहे. पूजा एवं भंडारे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही