Search

 
 
 

Latehar News : CISF ने कोयला लदा दो हाइवा किया जब्त, छुड़ाने को लेकर हुआ हंगामा

Latehar News :जानकारी के अनुसार सीआईएसएफ ने कथित तौर पर अवैध तरीके से कोयले का परिवहन कर रहे दो हाइवा को पकड़कर अपने कब्जे में लिया था. इसके बाद जब्त वाहनों को छुड़ाने के लिए कुछ लोगों की ओर से प्रयास किए जाने की बात सामने आई है.
 
CISF ने कोयला लदा दो हाइवा किया जब्त

Latehar News : जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के सीसीएल के द्वारा संचालित मगध परियोजना में अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने बीती रात कोयला लदे दो हाइवा को जब्त किया है. आरोप है कि कोयला तस्करी से जुड़े लोगों ने महिलाओं को आगे कर सीआईएसएफ पर परेशान करने का आरोप लगाया और जब्त हाइवा को छुड़ाने का प्रयास किया. 

 

 

जानकारी के अनुसार सीआईएसएफ ने कथित तौर पर अवैध तरीके से कोयले का परिवहन कर रहे दो हाइवा को पकड़कर अपने कब्जे में लिया था. इसके बाद जब्त वाहनों को छुड़ाने के लिए कुछ लोगों की ओर से प्रयास किए जाने की बात सामने आई है.

 

इस दौरान महिलाओं को आगे कर सुरक्षा बल पर परेशान करने का आरोप लगाया गया. हालांकि कोयले के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेजों और पूरे मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

 

मामले को लेकर बालूमाथ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि कोयला लदे हाइवा से संबंधित मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल मामला प्रक्रियाधीन है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद क्षेत्र में अवैध कोयला परिवहन और उसकी रोकथाम को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही