Search

 
 
 

Latehar News :  मकइयाटांड़ में दो हाइवा की टक्कर, चालक घायल

Latehar News : घायल चालक की पहचान हेरहंज थाना क्षेत्र के निवासी के रूप में हुई है. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे बालूमाथ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया.
 
दो हाइवा की टक्कर

Latehar News :  जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में मंगलवार को सड़क हादसे में एक हाइवा का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना एनएच-22 पर मकइयाटांड़ पुलिस पिकेट के पास हुई, जहां एक अनियंत्रित हाइवा ने सामने खड़ी दूसरी कोयला लदी हाइवा को पीछे से टक्कर मार दी.

 

 

घायल चालक की पहचान हेरहंज थाना क्षेत्र के निवासी के रूप में हुई है. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे बालूमाथ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया.

 

जानकारी के अनुसार, एक हाइवा लातेहार के तुबेद कोल माइंस से कोयला लोड कर कुसमाही साइडिंग की ओर जा रही थी. इसी दौरान मकइयाटांड़ पुलिस पिकेट के पास हाइवा अनियंत्रित हो गई और सामने खड़ी कोयला लदी दूसरी हाइवा को पीछे से टक्कर मार दी. 

 

इस हादसे में पीछे वाली हाइवा का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की तत्परता से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही