Search

 
 
 

Latehar News : योजनाओं को समय पर गुणवत्तायुक्‍त पूरा करें: डीसी

जिला मुख्‍यालय से सटे सदर प्रखंड के भूसुर पंचायत में हॉकी स्टेडियम, स्विमिंग पूल, एडमिनिस्ट्रेशन बिल्डिंग, मल्टीपरपस हॉल, कमर्शियल ट्रेनिंग सेंटर, छात्रावास व लाइब्रेरी भवन का निर्माण कराया जा रहा है.
 

Latehar : जिला मुख्‍यालय से सटे सदर प्रखंड के भूसुर पंचायत में हॉकी स्टेडियम, स्विमिंग पूल, एडमिनिस्ट्रेशन बिल्डिंग, मल्टीपरपस हॉल, कमर्शियल ट्रेनिंग सेंटर, छात्रावास व लाइब्रेरी भवन का निर्माण कराया जा रहा है. 

 

बुधवार को उपायुक्‍त संदीप कुमार ने जिले क अन्‍य अधिकारियों के साथ योजना स्‍थल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों व कार्य एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. 

 

उपायुक्त ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता व प्रगति की विस्तार से समीक्षा की. उन्होंने संबंधित कार्यपालक अभियंता व संवेदक को निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने व गुणवत्ता के मानकों का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया. 

 

उन्होंने कहा कि ये सभी परियोजनाएं जिले में खेल, शिक्षा व युवा विकास को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं, इसलिए कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उपायुक्त ने निर्माण स्थलों पर उपलब्ध सुविधाओं व संसाधनों की भी जानकारी ली तथा आवश्यकतानुसार समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया.  उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के पूर्ण होने से जिले के खिलाड़ियों व विद्यार्थियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा. 

 

इस मौके पर उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, प्रभारी पदाधिकारी डीएमएफटी मेरी मड़की, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, संबंधित विभाग के पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, संवेदक व अन्य संबंधित उपस्थित थे.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही