Latehar News : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज होने से झारखंड के कांग्रेसी आंदोलित हैं. लातेहार जिला कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सोमवार की शाम समाहरणालय मोड़ के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया. मनुस्मृति की प्रति भी जलाई.
इसे भी पढ़ें
जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष हरिशंकर यादव ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ दुर्भावना से प्रेरित होकर प्राथमिकी दर्ज की गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लगातार विपक्ष को दबाने और विभिन्न मुद्दों पर आवाज उठाने से रोकने का प्रयास कर रही है. उन्होंने उत्तराखंड में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम स्थल के शुद्धिकरण करने की भी निंदा की. दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की.
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित यादव ने मनुस्मृति की प्रति जलाते हुए कहा कि देश में दलितों व आदिवासियों के साथ धर्म-जाति के आधार पर भेदभाव चिंताजनक है. भाजपा मनुस्मृति की विचारधारा को बढ़ावा देना चाहती है, जिसका कांग्रेस विरोध करेगी. मौके पर सुरेंद्र भारती, बृंद बिहारी यादव, विश्वनाथ पासवान, प्रिंस गुप्ता, दरोगी यादव, साजन कुमार, अख्तर हुसैन, फुलचंद यादव, वाजिद अंसारी, हसमद अंसारी, अफरोज अंसारी, मोती उरांव सहित अन्य मौजूद थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

