Search

 
 
 

Latehar News : कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती

Latehar News : उन्‍होंने स्‍व इंदिरा गांधी को आयरन लेडी की संज्ञा देते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में देश ने अभूतपूर्व तरक्‍की की थी.उन्‍होंने कांग्रेस के नीति व सिद्धांतों को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की.
 
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती

Latehar News : जिला कांग्रेस कार्यालय में 19 नवंबर को देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्‍व इंदिरा गांधी की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश मुख्‍य रूप से मौजूद थे.कार्यक्रम की अध्‍यक्षता जिला अध्‍यक्ष कामेश्‍वर यादव ने की. प्रदेश अध्‍यक्ष ने इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्‍हें अपनी श्रद्धांजलि दी. 

 

 

उन्‍होंने स्‍व इंदिरा गांधी को आयरन लेडी की संज्ञा देते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में देश ने अभूतपूर्व तरक्‍की की थी.उन्‍होंने कांग्रेस के नीति व सिद्धांतों को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की. 

 

कार्यक्रम में  झारखंड प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सह मिडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी, केदार पासवान,  जिला प्रभारी कांग्रेस निरंजन पासवान, झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता पंकज तिवारी, झारखंड प्रदेश कांग्रेस सह सचिव आफताब आलम, चतरा जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रदेव गोप, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष गुंजर उरांव, विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव साजन कुमार, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित यादव व मनोज पासवान आदि मौजूद थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही