Latehar News : झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि देश संविधान से चलता है. लोगों के संवैधानिक हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस सदैव आगे रही है. लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक योग्य व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में रहना बेहद जरूरी है.
इसे भी पढ़ें
केशव महतो कमलेश गुरुवार को लातेहार में थे. उन्होंने ये बातें जिले की मनिका पंचायत के पोखरी गांव में वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत आयोजित ग्राम चौपाल में कहीं. उन्होंने मतदाता सूची की ड्राफ्ट लिस्ट पढ़ कर सुनाई. कार्यकर्ताओं से कहा कि इसका ख्याल रखें कि किसी भी योग्य मतदाता का नाम सूची में छूटना नहीं चाहिए. कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रह जाए, इसे हमें देखना होगा.
उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए हम सबों को आगे आना होगा. उन्होने एसआईआर प्रक्रिया के तहत मताधिकार से जुड़ी चिंताओं पर विस्तार से चर्चा की. इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश पॉल मुंजनी, पंचायती राज के अध्यक्ष संतनु मिश्रा, जिला प्रभारी निरंजन पासवान, चतरा जिला प्रभारी केदार पासवान सहित कई कांग्रेसी व ग्रामीण मौजूद थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

