Search

 
 
 

Latehar News : डीसी व एचआरडी डायरेक्टर ने महिला डिग्री कॉलेज का औचक निरीक्षण किया

उपायुक्त संदीप कुमार व एचआरडी डायरेक्टर सुधीर बड़ा ने संयुक्त रूप से महिला डिग्री कॉलेज का औचक निरीक्षण कर आधारभूत सुविधाओं व शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया
 

Latehar : उपायुक्त संदीप कुमार व एचआरडी डायरेक्टर सुधीर बड़ा ने संयुक्त रूप से महिला डिग्री कॉलेज का औचक निरीक्षण कर आधारभूत सुविधाओं व शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कॉलेज परिसर का भ्रमण कर छात्राओं के लिए उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, शैक्षणिक व्यवस्थाओं तथा अन्य आवश्यक संसाधनों का विस्तृत जायजा लिया. 

 

 

इस क्रम में उपायुक्त ने कॉलेज में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं व आवश्यकताओं से एचआरडी डायरेक्टर को अवगत कराया। उन्होंने छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण व बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कॉलेज में आवश्यक आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण पर बल दिया.

 

निरीक्षण के क्रम में कॉलेज में विद्युत व्यवस्था,  साफ-सफाई, कंप्यूटर कक्ष, रिपेयरिंग कार्यों तथा परीक्षा हॉल की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को सभी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया. 

 

उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कॉलेज प्रबंधन से संस्थान की आवश्यकताओं व समस्याओं की जानकारी भी ली तथा संबंधित विभागों को आवश्यक समन्वय स्थापित कर समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु कार्रवाई करने का निर्देश दिया.इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, प्रभारी प्रधानाचार्य के अलावा संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कॉलेज प्रबंधन के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही