Search

 
 
 

Latehar News : डीसी-एसपी ने नीट-यूजी परीक्षा केद्र का किया निरीक्षण

डीसी ने अधिकारियों को परीक्षा के दौरान दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. कहा कि परीक्षा में पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है.
 
परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते डीसी, एसपी व अन्य.

Latehar : नीट-यूजी परीक्षा  21 जून को होनी है. लातेहार में इसकी तैयारी जोरों पर है. परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त संपन्न कराने को लेकर डीसी संदीप कुमार व एसपी कुमार गौरव ने सोमवार को केंद्रीय विद्यालय, लातेहार स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया. उन्होंने परीक्षा केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, बिजली, सीसीटीवी व सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया.


डीसी ने अधिकारियों को परीक्षा के दौरान दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. कहा कि परीक्षा में पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है. किसी भी प्रकार की अनियमितता या कदाचार की स्थिति में संबंधित लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.


एसपी कुमार गौरव ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश देए. केंद्र पर दंडाधिकारी व पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने की बात कही.  उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. मौके पर लातेहार एसडीओ दिनेश कुमार, डीईओ प्रिंस कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही