Search

 
 
 

Latehar News : मुख्यमंत्री सारथी योजना  के तहत 15 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

जिला नियोजन सह जिला कौशल पदाधिकारी संतोष कुमार के निर्देश और मार्गदर्शन में  रोजगार के लिए दक्ष अकादमी स्किल सेंटर, लातेहार में मुख्यमंत्री सारथी योजना के प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी 15 अभ्यर्थियों की केपीआर मिल्स, तिरुपुर भेजा गया है.
 

Latehar : जिला नियोजन सह जिला कौशल पदाधिकारी संतोष कुमार के निर्देश और मार्गदर्शन में  रोजगार के लिए दक्ष अकादमी स्किल सेंटर, लातेहार में मुख्यमंत्री सारथी योजना के प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी 15 अभ्यर्थियों की केपीआर मिल्स, तिरुपुर भेजा गया है. 

 

रवानगी से पूर्व स्टेट हेड मानवेन्द्र कुमार सिंह ने सभी अभ्यर्थियों को रोजगार से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की तथा रोजगार के माध्यम से मिलने वाले लाभों और उज्ज्वल भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने अभ्यर्थियों को कार्यस्थल पर अनुशासन, समर्पण और मेहनत के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया. 

 

प्लेसमेंट टीम की ओर से ममता ने भी अभ्यर्थियों को रोजगार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं तथा उन्हें अपने करियर के प्रति सजग और जिम्मेदार रहने का संदेश दिया. केंद्र प्रबंधक नीरज कुमार ने सभी अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि रोजगार प्राप्त कर वे अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं तथा आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं. उन्होंने सभी अभ्यर्थियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही