Search

 
 
 

Latehar News : DC व SP ने स्वतंत्रता दिवस की अंतिम तैयारियों का लिया जायजा

जिला खेल स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस का समारोह आयोजित किया जायेगा.
 

Latehar : जिला खेल स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस का समारोह आयोजित किया जायेगा.इसी क्रम में 13 अगस्त को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार व पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने संयुक्त रूप से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर होने वाले झंडोतोलन-राष्ट्रगान व परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास किया. 

 

इस दौरान सार्जेंट मेजर व सार्जेंट द्वारा पूर्वाभ्यास करने वाले प्रतिभागियों का नियमानुसार नेतृत्व किया गया. इस दौरान सभी का उत्साहवर्धन किया गया. पूर्वाभ्यास के दौरान उपायुक्त ने मुख्य समारोह स्थल के मैदान को सुसज्जित करने, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था, अग्निशमन व निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था, विधि व्यवस्था संधारण व अन्य बिंदुओं के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

 

मौके पर उपायुक्त ने कहा कि सभी देशभक्ति से ओत-प्रोत हों शांतिपूर्ण ढंग से इस राष्ट्रीय पर्व को मनाएं.विधि व्यवस्था बनाए रखने में जिला प्रशासन का सहयोग करें. पुलिस अधीक्षक ने परेड समेत अन्य तैयारियों को लेकर सभी प्लाटून को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए. विदित हो कि 15 अगस्त को सुबह 09.05 बजे जिला खेल स्टेडियम में झंडोतोलन किया जायेगा. 

 

मौके पर उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम कुमार साहू, जिला खेल पदाधिकारी अभिनेष कुमार त्रिपाठी व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही