Search

 
 
 

Latehar News : मोर्हरम को लेकर DC-SP ने नगर भ्रमण कर विधि व्‍यवस्‍था का लिया जायजा

मोर्हरम को लेकर डीसी संदीप कुमार और एसपी कुमार गौरव ने अन्‍य अधिकारियों के साथ जिला मुख्‍यालय समेत कई ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर विधि व्‍यवस्‍था का जायजा लिया. अधिकारियों ने रेलवे स्‍टेशन क्षेत्र औक जिला मुख्‍यालय के कई संवेदनशील इलाकोंं में पहुंच कर स्‍वयं परिस्थितियों का जायजा लिया.
 

Latehar :   मोर्हरम को लेकर डीसी संदीप कुमार और एसपी कुमार गौरव ने अन्‍य अधिकारियों के साथ जिला मुख्‍यालय समेत कई ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर विधि व्‍यवस्‍था का जायजा लिया. अधिकारियों ने रेलवे स्‍टेशन क्षेत्र औक जिला मुख्‍यालय के कई संवेदनशील इलाकोंं में पहुंच कर स्‍वयं परिस्थितियों का जायजा लिया.

 

डीसी व एसपी ने बताया कि मोर्हरम पर्व के दौरान विधि व्‍यवस्‍था संधारण और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा कई एहतियातन कदम उठाये गये हैं. पर्याप्‍त संख्‍या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है और दंडाधिकारी प्रतिनियुक्‍त किये गये हैं.

 

हालांकि शहरी क्षेत्र में 27 जून को मोर्हरम का जुलूस निकाले जाने की खबर है. लेकिन रेलवे स्‍टेशन व ग्रामीण क्षेत्रों में 26 जून को ही मोर्हरम की दसवीं के मौके पर ताजिया जुलूस निकाले जा रहे हैं. इस दौरान मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज तिवारी, अंचल अधिकारी नंदकुमार राम व थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्‍हा समेत कई अधिकारी मौजूद थे.

  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही