Search

 
 
 

Latehar News : डीसी ने वृद्धाश्रम का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त संदीप कुमार ने गुरुवार को करकट ग्राम स्थित वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण कर वहां रह रहे वृद्धजनों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया.
 
Latehar News

Latehar : उपायुक्त संदीप कुमार ने गुरुवार को करकट ग्राम स्थित वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण कर वहां रह रहे वृद्धजनों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया.
 निरीक्षण के दौरान उन्होंने वृद्धाश्रम में आवास, भोजन, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. 

 

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों से संवाद कर उनका हालचाल जाना व उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली. उन्होंने वृद्धजनों की समस्याओं व आवश्यकताओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

Uploaded Image

 

उपायुक्त ने कहा कि वृद्धाश्रम में रह रहे सभी बुजुर्गों को सम्मानजनक व सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने नियमित साफ-सफाई, पौष्टिक व गुणवत्तापूर्ण भोजन, समय पर स्वास्थ्य जांच तथा आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

 

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी. उन्होंने वृद्धाश्रम परिसर को स्वच्छ व व्यवस्थित बनाए रखने तथा आवश्यक आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए. 

 

ओल्ड एज होम तक पहुंचने वाला सड़क निर्माण को लेकर उपायुक्त के द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है.मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सविता कुमारी, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा  श्रेयांश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉo चंदन अन्य संबंधित उपस्थित थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही