Latehar News : लातेहार जिला समाहरणालय में मंगलवार को साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया. इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोग अपनी समास्या लेकर पहुंचे थे. डीसी संदीप कुमार ने एक-एक कर सभी की समस्याएं सुनीं और जांच कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया.
इसे भी पढ़ें
चेटर गांव के लोगों ने डीसी को गांव में पेयजल की समस्या से संबंधित आवेदन सौंपा. कहा कि गांव में कुछ दिन पहले नई जलमीनार का निर्माण कराया गया था, लेकिन कुछ दिनों बाद ही वह पूरी तरह खराब हो गई. पेयजल की व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें मजबूरी में नदी का पानी पीना पड़ रहा है. मामले को गंभीरता से लेते हुए डीसी ने विभागीय अधिकारी को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया. ताकि ग्रामीणों को शीघ्र पेयजल उपलब्ध हो सके.
डीसी ने जन शिकायत निवारण में आए आवेदनों को ध्यान से देखा और संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए भौतिक सत्यापन कर जल्द समाधान करने का निर्देश दिया. ज्ञात हो कि डीसी के निर्देश पर आमजनों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला, अनुमंडल, प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को जन शिकायत निवारण का आयोजन किया जाता है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

