Search

 
 
 

Latehar News: SIR के तहत डीसी ने राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

Latehar News: उपायुक्त ने बताया कि 10 अक्टूबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मेगा सह डेस्कू हेल्पत कैंप सह-बीएलओ-2 एवं चुनाव पाठशाला की चौथी बैठक आयोजित की जाएगी. शिविर में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने एवं आवश्यक सुधार में सहायता प्रदान की जाएगी.
 
डीसी ने की बैठक

Latehar News: लातेहार के उपायुक्तर संदीप कुमार ने गुरूवार को जिले के मान्यंता प्राप्तप राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम -2026 के तहत अब तक की गई विभिन्न गतिविधियों, मतदाता सूची के सत्यापन, दावा-आपत्ति, छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा मतदाता सूची में आवश्यक सुधार से संबंधित कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई. 


इसे भी पढ़ें:

 

उपायुक्त ने बताया कि 10 अक्टूबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मेगा सह डेस्कू हेल्पत कैंप सह-बीएलओ-2 एवं चुनाव पाठशाला की चौथी बैठक आयोजित की जाएगी. शिविर में मतदाताओं को एसआईआर प्रक्रिया, प्रपत्रों एवं आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने एवं आवश्यक सुधार में सहायता प्रदान की जाएगी. 

 

बैठक में बताया गया कि एसआईआर के तहत ऐसे पात्र मतदाताओं को भी चिन्हित किया जा रहा है, जिन्हें किसी कारणवश नोटिस निर्गत हुआ है अथवा जिनके दस्तावेजों का सत्यापन लंबित है. उपायुक्त ने बताया कि 10 अक्टूबर से 16 अक्टूबर  तक विशेष आउटरिच कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा.  बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही