Search

 
 
 

Latehar News : डीसी ने फीता काटकर रक्‍तदान शिविर का किया उद्घाटन

Latehar News : इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. राजमोहन खलखो, ब्लड बैंक की चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. धर्मशीला चौधरी व लैब टेक्निशियिन विनय कुमार सिंह समेंत स्‍वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी, कर्मचारी व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे. उद्घाटन के बाद उपायुक्त ने रक्तदान शिविर का निरीक्षण किया और रक्तदान करने पहुंचे लोगों का उत्साहवर्धन किया.
 
राज्य स्थापना दिवस

Latehar News : सदर अस्‍पताल परिसर स्थित ब्‍लड बैंक में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 12 नवंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन उपायुक्त संदीप कुमार ने फीता काटकर किया.

 

 

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. राजमोहन खलखो, ब्लड बैंक की चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. धर्मशीला चौधरी व लैब टेक्निशियिन विनय कुमार सिंह समेंत स्‍वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी, कर्मचारी व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे. उद्घाटन के बाद उपायुक्त ने रक्तदान शिविर का निरीक्षण किया और रक्तदान करने पहुंचे लोगों का उत्साहवर्धन किया.

 

उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है.रक्‍त का कोई दूसरा विकल्प नहीं है.किसी जरूरतमंद मरीज को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर उसकी जान बचाई जा सकती है. इसलिए रक्तदान को केवल एक सामाजिक कार्यक्रम के रूप में नहीं, बल्कि मानवीय जिम्मेदारी के रूप में देखना चाहिए.

 

उन्‍होने बताया कि राज्‍य स्‍थापना दिवस पर जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. इसकी शुरूआत आज रक्‍तदान शिविर से की गयी है. मौके पर डा चौधरी ने बताया कि जिले में लातेहार में तकरीबन 73 से भी ज्यादा थैलेसेमिया व सिकल सेल मरीज भर्ती होते हैं, जिनको प्रतिमाह ब्लड ट्रांसफ्यूजन की जरूरत पड़ती है. उपायुक्‍त ने लोगों का रक्‍तदान के लिए आगे आने की अपील की.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही