Search

 
 
 

Latehar News : डीसी ने किया बूथों का निरीक्षण, लोगों से प्ररूप मतदाता सूची में नाम जांचने की अपील

लातेहार डीसी संदीप कुमार ने शनिवार को विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. उन्होंने लोगों से जारी प्रारूप मतदाता सूची में अपना और अपने परिवार के सदस्यों के नाम जांचने की अपील की.
 
बूथ का निरीक्षण करते डीसी संदीप कुमार.

Latehar : लातेहार डीसी संदीप कुमार ने शनिवार को विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर योग्य व्यक्ति की भागीदारी महत्वपूर्ण है. उन्होंने लोगों से जारी प्रारूप मतदाता सूची में अपना और अपने परिवार के सदस्यों के नाम जांचने की अपील की. कहा कि यदि कोई गड़बड़ी है, तो उसमें सुधार व नया नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी करें.

 


इस दौरान डीसी ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुडंगी कला के बूथ संख्या 189 व 190, उत्क्रमित मध्य विद्यालय परसही के बूथ संख्या 191 व 192, उत्क्रमित उच्च विद्यालय जलता के बूथ संख्या 218, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय चूरिया के बूथ संख्या 211 व उत्क्रमित उच्च विद्यालय कोने स्थित बूथ का निरीक्षण किया.


 उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में चल रहे SIR के तहत मतदाता सूची को त्रुटिरहित व अद्यतन बनाने के लिए आठ व नौ  अगस्त को जिले के सभी बूथों पर प्रातः 10:00 से शाम 4:00 बजे तक विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है. मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, एसडीओ दिनेश कुमार, बीडीओ  मनोज कुमार तिवारी मौजूद थे.
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही