Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Latehar News : डीसी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, दिया समाधान का आश्वासन

लातेहार डीसी संदीप कुमार ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन कर लोगों की समस्याएं सुनीं. कार्यक्रम में जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी बातें रखीं.
Advertisement
Advertisement
जन शिकायत निवारण में महिला की शिकायत सुनते डीसी संदीप कुमार.

Latehar : लातेहार डीसी संदीप कुमार ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन कर लोगों की समस्याएं सुनीं. कार्यक्रम में जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी बातें रखीं. डीसी ने एक–एक कर सभी की समस्याएं सुनीं व जल्द समाधान का अश्वासन दिया.

 


जन शिकायत निवारण में मुख्य रूप से जमीन विवाज, मकान निर्माण कार्य पर रोक लगाने सहित अन्य मामले आए. डीसी ने सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए भौतिक सत्यापन कर जल्द समाधान करने का निर्देश दिया. ज्ञात हो कि आमजनों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला, अनुमंडल व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को जन शिकायत निवारण का आयोजन किया जाता है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही