Search

 
 
 

Latehar News : डीसी ने की योजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश

डीसी संदीप कुमार ने कहा कि प्रत्येक योजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करना सुनिश्चित करें. विशेषकर स्वास्थ्य एवं कल्याण से जुड़ी योजनाओं में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंचाएं.
 
अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते डीसी संदीप कुमार.

Latehar : लातेहार डीसी संदीप कुमार ने सोमवार को समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में प्रधानमंत्री जनमन, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष, समेकित जनजाति विकास अभिकरण, ट्राइबल डेवलपमेंट सोसाइटी, कल्याण विभाग व मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना की प्रगति की समीक्षा की गई. डीसी ने अधिकारियों को लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का निर्देश दिया.


डीसी ने कहा कि प्रत्येक योजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करना सुनिश्चित करें. विशेषकर स्वास्थ्य एवं कल्याण से जुड़ी योजनाओं में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंचाएं. इसके लिए फील्ड स्तर पर सतत निगरानी आवश्यक है.

 

बैठक में डीडीसी सैयद रियाज अहमद,  सिविल सर्जन डॉ राज मोहन खलखो, जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार,जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सविता कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही