- जख्मी हालत में पाया गया हिरण
- वन विभाग की टीम जख्मी कोटरा को इलाज के लिए पशु चिकित्सालय ले गयी
Latehar News : जंगल से भटककर एक जंगली कोटरा (हिरण का बच्चा) शहर में आ पहुंचा. शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों ने उसे नगर पंचायत क्षेत्र के गिजनियाटांड़ मुहल्ले में लहूलुहान हालत में देखा. इसके बाद उसे पकड़कर रखा और स्थानीय वार्ड पार्षद सह नगर पंचायत उपाध्यक्ष संतोष रंजन को इसकी जानकारी दी.
सूचना मिलते ही नगर पंचायत उपाध्यक्ष गिजनियाटांड पहुंचे और जख्मी हिरण के बच्चे को देखा. वहीं वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी. सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौक पर पहुंची और जख्मी कोटरा को अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए पशु चिकित्सालय ले गयी.
नगर पंचायत उपाध्यक्ष ने स्थानीय लोगों का आभार जताया और इसी प्रकार की तत्परता दिखाने की अपील की. उन्होंने कहा कि वन्यजीव की रक्षा करना सभी का दायित्व है. उन्होंने किसी भी सूरत में ऐसे वन्य जीव का शिकार नहीं करने की अपील की और कहा कि यह कानूनन अपराध है और इसके लिए सजा का प्रावधान है.
बता दें कि लातेहार के सीमावर्ती क्षेत्रों के जंगलों काफी संख्या में हिरण विचरण करते हैं. (इसे भी पढ़े...नंदीग्राम उपचुनाव : ममता के प्रत्याशी ने नाम वापस लिया, फिर उनके समर्थन के बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार)
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें