Latehar News: उपायुक्त संदीप कुमार ने जिलेवासियों को करम पर्व की शुभकामनाएं दी है. करम पर्व की पूर्व संध्या पर उपायुक्त ने अपने संदेश में कहा कि करम पर्व प्रकृति का पर्व है. विशेषकर यह हमारी बहन-बेटियों और भाई-बहन के बीच अटूट बंधन तथा प्रकृति के प्रति सम्मान का पर्व है.
इसे भी पढ़ें:
उन्होंने कहा कि प्रकृति की पूजा और प्रार्थना का उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित रखना और प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर जीवन जीने का संदेश देना है. झारखंड की संस्कृति, वेशभूषा, खान-पान और नृत्य के साथ-साथ पेड़-पौधों और प्रकृति के प्रति लोगों का लगाव उन्हें प्रभावित करता है. यहां के लोग अपनी परंपराओं को सहेजते हुए उसे अगली पीढ़ी तक पहुंचा रहे हैं.
उन्होंने मिलजुल कर इस पर्व को प्रेम, आपसी भाईचारे और पूर्ण शांति के साथ मनाने की अपील की. आगे कहा कि जिला प्रशासन जिले वासियों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है. उन्होने किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

