Search

 
 
 

Latehar News: सावन की पहली सोमवारी को शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक

श्रावण माह की पहली सोमवारी को जिला मुख्याकलय के विभिन्ऩ शिवालयों में बड़ी संख्याr में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल अर्पित कर आस्था प्रकट की. वहीं शहर के रेलवे स्टेयशन क्षेत्र के  देवी मंडप सह श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर से एक कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा नगर भ्रमण करते हुए पुन: मंदिर परिसर पहुंची.
 
  • देवी मंडप सह श्री सिद्धेश्वनर मंदिर से निकाली गयी कलश यात्रा

Latehar: श्रावण माह की पहली सोमवारी को जिला मुख्याकलय के विभिन्ऩ शिवालयों में बड़ी संख्याr में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल अर्पित कर आस्था प्रकट की. वहीं शहर के रेलवे स्टेयशन क्षेत्र के  देवी मंडप सह श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर से एक कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा नगर भ्रमण करते हुए पुन: मंदिर परिसर पहुंची. 

 

इसे भी पढ़ें:


कलश यात्रा में नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, उपाध्यक्ष संतोष रंजन कुमार, वार्ड पार्षद मनोज गुप्ता व जयराम कपूर एवं आजाद खान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. इस दौरान बोल बम के जयकारों से वातावरण गूंजायमान रहा. शिवभक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया. 


पहली सोमवारी को शहर के बाजारटांड़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर में प्रात: से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही. यहां प्रात: चार बजे से ही पूजा अर्चना प्रारंभ हो गई थी. पुजारी मनोज दास शर्मा के सानिध्य में पूजा अर्चना संपन्न करायी गयी. पहली सोमवारी को पंचमुखी हनुमान मंदिर, राजहार, सोमेश्वर शिव मंदिर, जुबली चौक, बिजली आफिस व मंडल कारा स्थित शिव मंदिरों में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही