Latehar News : लातेहार एसपी कुमार गौरव ने जिले सभी थानेदारों को लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया है. एसपी बुधवार को पुलिस मुख्यालय सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी कर रहे थे. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने व अपराध नियंत्रण को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए.
इसे भी पढ़ें
एसपी ने बीते माह घटित महत्वपूर्ण अपराधों की गहन समीक्षा की. हत्या, लूट, दुष्कर्म, पोक्सो व यूडी कांडों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली. इन मामलों के उदभेदन के लिए अब तक किये गये प्रयास व गिरफ्तारियों की भी समीक्षा की. उन्होंने पिछले एक वर्ष से फरार अपराधियों व दागियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिये. बैठक एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ताी, वीरेंद्र कुमार राम, पूजा कुमारी, प्रदीप कुमार, सभी अंचल निरीक्षक, थाना व ओपी प्रभारी मौजूद थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

