Search

 
 
 

Latehar News : जेएलकेएम की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा

जेएलकेएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि प्रमंडल स्तरीय कमेटी का गठन कर दिया गया है. अब लातेहार जिला कमेटी का विस्तार किया जाना है. इसके बाद पलामू व गढ़वा जिलों में भी संगठन का विस्तार किया जाएगा.
 
बैठक में भाग लेते जेएलकेएम के पदाधिकारी.

Latehar : लातेहार शहर के बाइपास रोड स्थित प्रजापति भवन में गुरुवार को जेएलकेएम की प्रमंडल स्तरीय बैठक हुई. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष मनोज यादव शरीक हुए. उन्होंने संगठन विस्तार पर जोर दिया. कहा कि प्रमंडल स्तरीय कमेटी का गठन कर दिया गया है. अब लातेहार जिला कमेटी का विस्तार किया जाना है. इसके बाद पलामू व गढ़वा जिलों में भी संगठन का विस्तार किया जाएगा. 


उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी पंचायत एवं विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी हुई है. पलामू से मेयर पद की चुनाव लड़ चुकीं आयशा सिंह ने कहा कि जेएलकेएम युवाओं की सोच और उनके सपनों को मंच प्रदान करने वाली पार्टी है. उपाध्यक्ष सूरज कुमार साहू व महासचिव महेंद्र प्रसाद मंडल ने कहा कि क्षेत्रीय अस्मिता की लड़ाई को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है. मौके पर पलामू प्रमंडल प्रभारी माही पटेल, लातेहार जिला अध्यक्ष निशांत कुमार, रविंद्र सिंह, संदीप सिंह, संतोष सिंह, लाल सिंह, श्यामदेव सिंह, राजबली सिंह, शंकर सिंह, प्रदीप सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही