Search

 
 
 

Latehar News: खेलने के दौरान पानी भरे गड्ढे में गिरने से दो बच्चियों की मौत

पानी भरे गड्ढे में गिरकर दो बच्चियों की मौत हो गयी. दोनों आपस में चचेरी बहने थी. घटना बारियातू थाना क्षेत्र के अमरवाड़ीह पंचायत के बरवाडीह गांव स्थित हगनीगढ़ा में घटी. जहीं ईंट बनाने के लिए किये गए गड्ढे में पानी लबालब भरा हुआ था.
 

Latehar: पानी भरे गड्ढे में गिरकर दो बच्चियों की मौत हो गयी. दोनों आपस में चचेरी बहने थी. घटना बारियातू थाना क्षेत्र के अमरवाड़ीह पंचायत के बरवाडीह गांव स्थित हगनीगढ़ा में घटी. जहीं ईंट बनाने के लिए किये गए गड्ढे में पानी लबालब भरा हुआ था. दोनों बच्चियां बाहर खेल रही थी, इसी दौरान दोनों उस पानी भरे गड्ढे में गिर गयीं. जिससे दोनों मासूम बच्चियों की मौत हो गयी. 

 

 

मृत बच्चियों की शिनाख्‍त कामेश्वर गंझू की 11 वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी तथा मनोज गंझू की नौ वर्षिय पुत्री संजू कुमारी के रूप में हुई है. प्रियंका प्राथमिक विद्यालय बनवार में कक्षा पांचवीं की छात्रा थी, जबकि संजू कुमारी कक्षा तीसरी में अध्ययनरत थी. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

 


परिजनों ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे दोनों बहने घर से खेलने के लिए निकली थीं. जब दोपहर तक दोनों घर नहीं पहुंची तो उनकी खोजबीन शुरू की गयी. इसी दौरान हगनीगढ़ा में दो बच्‍चों के शव पड़े होने की सूचना परनिजों को मिली. सूचना मिलते ही परिजन एवं ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े. ग्रामीणों के सहयोग से दोनों बच्चियों को गड्ढे से बाहर निकाला गया. लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. पुलिस ने दोनों शवों का अपने कब्‍जे में ले पोस्‍टमार्टम के लिए सदर अस्‍पताल भेजा है. ग्रामीणों ने मामले की जांच कर गढ्ढे बनाने वाले पर कारवाई करते हुए गढ्ढे को भरवाने एवं उचित मुआवजा देने की मांग किया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही