Search

 
 
 

Latehar News : जिला क्रिकेट संघ का चुनाव व परिणाम 26 जुलाई को

जिला क्रिकेट संघ (एलडीसीए) के पदधारियों का चुनाव आगामी 26 जुलाई को किया जाएगा. इस आशय की जानकारी लातेहार जिला क्रिकेट संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह ने दी
 
Latehar News

Latehar : जिला क्रिकेट संघ (एलडीसीए) के पदधारियों का चुनाव आगामी 26 जुलाई को किया जाएगा. इस आशय की जानकारी लातेहार जिला क्रिकेट संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह ने दी. उन्‍होने बताया कि संघ के निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार उपाध्‍याय ने इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किया है. उन्‍होंने बताया कि नामांकन प्रपत्रों की ब्रिकी व नामांकन 22 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जायेगा. 

जबकि 23 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक  नामांकन प्रपत्रो की स्‍क्रूटनी की जाएगी. 23 जुलाई को ही दोपहर 2 से 4 बजे तक नामांकन प्रपत्र वापस लिए जा सकेगें. चुनाव 26 जुलाई को पूर्वाहन 9 बजे से मध्‍याह्न 12 बजे तक होटल ब्लिस में आयोजित किया जाएगा. जबकि मतो की गिनती भी 26 जुलाई की अपराह्न 2:30 से किया जायेगा और उसी दिन चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी.

 Uploaded Image

कुल 9 पदों के लिए चुनाव कराये जाएंगे

श्री सिंह ने बताया कि संघ के कुल 9 पदों के लिए चुनाव कराया जायेगा. इनमें अध्‍यक्ष व वरीय उपाध्‍यक्ष का एक पद, उपाध्‍यक्ष का तीन पद, स‍चिव व कोषाध्‍यक्ष का एक-एक पद और संयुक्‍त सचिव का दो पद शामिल है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही