Lagatar Desk: इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. लेकिन सीरीज के अंतिम और आखिरी मैच में रोहित शर्मा अपने 138 रनों की दमदार पारी खेलकर संन्यास के अटकलों पर विराम लगा दिया है. रोहित ने वनडे में लॉर्ड्स के मैदान पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए है. उन्होंने 17 चौके और 5 छक्के की मदद से 138 बनाए. हालांकि, वह भारतीय टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे. भारत को सीरीज के आखिरी मैच में 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा.
मैच के बाद रोहित ने अपने संन्यास को लेकर चल रही तमाम तरह की अफवाहों को खत्म कर दिया है. रोहित ने कहा कि बाहरी शोर-शराबे से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता और न ही ध्यान नहीं भटकता है. उन्होंने कहा कि मेरा काम बल्ले से खेलना है. मैंने जब से डेब्यू किया है, मुझे यही करने के लिए कहा गया है. इसी वजह से मैं यही करता रहूंगा. उन्होंने कहा कि बाहर शोर-शराबा न हो, तो मजा नहीं आता. उनका काम बाहर है, मेरा काम मैदान के अंदर है.
इसे भी पढ़ें:
शतकीय साझेदारी करने वाले दूसरी सबसे सफल जोड़ी
बल्लेबाजी साझेदारी की बाद की जाए तो, रोहित और कोहली ने वनडे में एक साथ 8,000 से अधिक रन पूरा करने के साथ वे वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारियां करने वाली दूसरी सबसे सफल जोड़ी बन गए हैं. रविवार को लॉर्ड्स के मैदान पर उन्होंने अपनी 21वीं शतकीय साझेदारी पूरी कर दूसरे नंबर पर है. पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली (26) की जोड़ी है. साथ ही रोहित-कोहली की जोड़ी एक साथ 400 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली पहली भारतीय जोड़ी बन गई है.
मैच का हाल
इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में वनडे का सर्वोच्च स्कोर बनाया. इंग्लैंड के लिए बेन डकेट ने 18 चौकों और एक छक्के की मदद से 141 रन बनाए. वहीं, बेथेल ने 91 और रूट ने 48 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से नाबाद 74 रन बनाए. लेकिन जोस बटलर की बैटिंग भारी साबित हुई, उन्होंने 13 गेंदों पर चार चौकों तीन छक्कों की मदद से नाबाद 41 रन बनाए. जो भारत के हार का कारण बना. भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने दो और प्रिंस यादव को एक विकेट मिला.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment