Search

 
 
 

Latehar News : जन शिकायत निवारण में उठा पेयजल संकट का मुद्दा, डीसी ने दिया आश्वासन

Latehar News: सदर प्रखंड के विशुनपुर के मोंगर निवासी सदानंद पांडेय ने डीसी को सौंपे आवेदन में कहा कि उनके क्षेत्र में पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है. लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.
 
लोगों की समस्याएं सुनते डीसी संदीप कुमार.

Latehar News : लातेहार डीसी संदीप कुमार ने मंगलवार को साप्ताहिक जन शिकायत निवारण में लोगों की समस्याएं सुनीं. लोगों ने पेयजल समस्या को प्रमुखता से उठाया. इस पर डीसी ने जल्द समाधान का आश्वास दिया. इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये.

 

इसे भी पढ़ें


डीसी ने अधिकारियों से कहा कि जन शिकायत निवारण मे आए मामलों की जांच कर समाधान की दिशा में त्वरित कार्रवाई करें. समस्याओं का निराकरण होने के बाद ही इस आयोजन की सार्थकता सिद्ध हो सकेगी. 


सदर प्रखंड के विशुनपुर के मोंगर निवासी सदानंद पांडेय ने डीसी को सौंपे आवेदन में कहा कि उनके क्षेत्र में पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है. लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. डीसी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच कर पेयजल की समस्या जल्द दूर करने का निर्देश दिया.


जन शिकायत निवारण में ज्यादातर आवेदन पेंशन, आवास योजना, मंईयां सम्मान योजना और पेयजल से जुड़े थे. डीसी ने सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए भौतिक सत्यापन कर जल्द समाधान करने का निर्देश दिया. 
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही