Search

 
 
 

Latehar News : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में नशामुक्‍त अभियान

शहर के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रार्थना सभा में शनिवार को प्रजापिता ईश्‍वरीय विश्‍वविद्यालय, धर्मपुर (गिजनियाटांड़) की शाखा के तत्‍वावधान में छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई.
 

Latehar : शहर के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रार्थना सभा में शनिवार को प्रजापिता ईश्‍वरीय विश्‍वविद्यालय, धर्मपुर (गिजनियाटांड़) की शाखा के तत्‍वावधान में छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई. 

 

शाखा की संचालिका बीके अमरमणी ने कहा कि प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्‍वरीय विश्‍वविद्यालय ने पूरे देश में 10 करोड़ लोगों को नशा मुक्ति का शपथ दिलाने केा एक अभियान चलाया है, उसी के तहत विद्यालय में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया. 

 

उन्‍होंने छात्रो को अपनी उर्जा सकारात्‍मक दिशा में लगाने व मन लगा कर पढ़ाई करने की बात कही. उन्‍होंने कहा कि आज बच्‍चो में मोबाइल का नशा भी सिर चढ़ कर बोल रहा है. बच्‍चों को मोबाइल से दूर रहना चाहिए. 

 

उन्‍होंने आगे कहा कि राजयोग नशा से मुक्ति पाने का एक प्रभावकारी माध्‍यम है. मौके पर विद्यालय की प्राचार्य रामायण पासवान समेंत विद्यालय के कई शिक्षक व शिक्षिकाओं के अलावा बीके चंद्रेश, राजू, प्रीति व सोनम आदि मौजूद थीं.  बीके अमरमणी ने प्राचार्य श्री पासवान को संकल्‍प पत्र भेंट किया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही