Search

 
 
 

Latehar News : वज्रपात की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत, गांव में शोक

जिले के महुआडांड़ प्रखंड में शनिवार की सुबह तकरीबन दस बजे हुई अचानक वज्रपात में एक बुजुर्ग की मौत हो गई.
 
Latehar News

Latehar : जिले के महुआडांड़ प्रखंड में शनिवार की सुबह तकरीबन दस बजे हुई अचानक वज्रपात में एक बुजुर्ग की मौत हो गई. घटना प्रखंड के चैनपुर पंचायत के बहेराटोली की है. बुजुर्ग की पहचान सीरील लकड़ा (70) वर्ष के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार सीरील लकड़ा शनिवार की सुबह खेतों में मवेशियों को चराने गये थे. 

 

कुछ देर बाद दौरान बारिश शुरू हो गई. उन्‍होने बारिश से बचने के लिए छाता खोली. इसी दौरान वज्रपात हुई और वे उनके चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. उनका छाता पास में ही क्षत- विक्षत पाया गया. 

Uploaded Image

जब बारिश थमी तो लोग खेतों की ओर पहुंचे और उन्‍हें अचेता अवस्‍था में जमीन में पड़े देखा. ग्रामीण जब उनके पास गए तो उन्‍हें मृत अवस्‍था में पाया. घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. स्‍थानीय लोगों ने आपदा प्रबंधन से मुआवजा एवं तत्‍काल सहायता के लिए आर्थिक मदद करने की गुहार प्रखंड व अंचल प्रशासन से लगाया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही