Search

 
 
 

Entertainment News : लॉकअप 2 में हिना खान का शिल्पा शिंदे पर तीखा हमला, पुरानी दुशमनी फिर आई सामने

लॉक अप 2 इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. शो में हर दिन नए ट्विस्ट और कंट्रोवर्सी देखने को मिल रही है. हाल ही में अपूर्वा मखिजा की एंट्री के बाद अब टीवी एक्टर हिना खान और सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद ने शो में कदम रखा है. दोनों की एंट्री ने आते ही जेल का माहौल पूरी तरह बदल दिया.
 

Lagatar Desk : लॉक अप 2 इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. शो में हर दिन नए ट्विस्ट और कंट्रोवर्सी देखने को मिल रही है. हाल ही में अपूर्वा मखिजा की एंट्री के बाद अब टीवी एक्टर हिना खान और सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद ने शो में कदम रखा है. दोनों की एंट्री ने आते ही जेल का माहौल पूरी तरह बदल दिया.

 

हाल के नए प्रोमो में हिना खान और उर्फी जावेद 'जनता की आवाज' बनकर कंटेस्टेंट्स के बीच पहुंचती हैं. दोनों सबसे पहले नॉमिनेटेड कैदियों से सवाल-जवाब करती हैं. इसी दौरान उर्फी जावेद पूछती हैं कि घर का सबसे खतरनाक सदस्य कौन है. इस पर वरुण यादव और हर्षद चोपड़ा बिना देर किए शिल्पा शिंदे का नाम लेते हैं.

 

 

शिल्पा शिंदे के रवैये पर उठे सवाल

हर्षद चोपड़ा का कहना था कि शिल्पा शिंदे कई बार ऐसी बातें कह देती हैं, जिससे सामने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से टूट जाता है. इस पर हिना खान ने तंज कसते हुए कहा, "ये हैं शिल्पा शिंदे, लेडीज एंड जेंटलमैन.इसके बाद शिल्पा शिंदे ने बाकी कंटेस्टेंट्स से पूछा, क्या तुम लोग मुझसे डरते हो?जब कई कैदियों ने हां में जवाब दिया तो शिल्पा ने कहा, डरते रहो.

 

हिना खान ने दिया करारा जवाब

शिल्पा के इस बयान पर हिना खान ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कहा, तुम लोगों को जिंदगी में यह सीखने की जरूरत है कि किससे डरना चाहिए और किससे बिल्कुल नहीं.वहीं उर्फी जावेद ने हिना से पूछा, क्या ये वही शिल्पा जी हैं, जिनके बारे में आप बाहर बात कर रही थीं?" इस पर हिना मुस्कुराते हुए बोलीं, जाहिर सी बात है.

 

9 साल पुरानी दुश्मनी फिर आई चर्चा में

हिना खान और शिल्पा शिंदे के बीच मतभेद 'बिग बॉस 11' के दौरान शुरू हुए थे. अब 'लॉकअप 2' में दोनों के आमने-सामने आने से उनकी करीब 9 साल पुरानी तकरार एक बार फिर चर्चा में आ गई है. प्रोमो को देखकर माना जा रहा है कि आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को दोनों के बीच और भी तीखी नोकझोंक देखने को मिल सकती है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही