Search

 
 
 

Latehar News : ओझा-गुणी के शक में टांगी से मारकर बुजुर्ग की हत्या, आरोपी महिला गिरफ्तार

लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के गुरतूर गांव में ओझा-गुणी के शक में एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई. गांव के प्रसाद भुईयां की बेटी सुनीता कुमारी (25 वर्ष) एक अर्धनिर्मित आवास में पहुंच कर केशव राम पर टांगी से हमला कर दिया. उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
 
Latehar News

Latehar : लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के गुरतूर गांव में ओझा-गुणी के शक में एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई. घटना शुक्रवार की है. मृतक की पहचान केशव राम (65) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, गांव के प्रसाद भुईयां की बेटी सुनीता कुमारी (25 वर्ष) एक अर्धनिर्मित आवास में पहुंच कर केशव राम पर टांगी से हमला कर दिया. उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

 


मृतक के पुत्र संजय राम का आरोप है कि लोग उसके पिता को बचाने की बजाय तमाशबीन बने रहे.  पुलिस ने आरोपी महिला सुनीता कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है. बताया गया कि सुनीता की ससुराल गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में है. उसके पति का नाम कार्तिक मुंडा है.  वह पिछले करीब तीन महीने से अपने मायके में रह रही थी.


सुनीता ने केशव राम पर ओझा-गुणी होने का आरोप लगाया. कहा कि उसी के कारण उसके पिता प्रसाद भुईयां की मौत हो गई थी. उसे (सुनीता को) भी खत्मद करने की योजाना थी. सूचना मिलते ही बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से हत्या में प्रयुक्त टांगी भी बरामद कर ली. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही