Search

 
 
 

Latehar News : करंट की चपेट में आकर हाथी की मौत

Latehar News :रविवार की रात फिर से हाथी बिफा के घर के पास पहुंचा और विद्युत प्रवाहित बाड़ की चपेट में आ गया. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. ग्रामीणों का कहना है कि बालुमाथ में वर्षों से जंगली हाथियों का विचरण हो रहा है. हाथियोंय ने कई बार जानमाल को नुकसान पहुंचा है.
 
करंट की चपेट में आकर हाथी की मौत

Latehar News : जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के झाबर पंचायत के कोमर गांव में रविवार की रात करंट की चपेट में आने से एक जंगली हाथी की मौत हो गयी. ज्ञात हो कि पिछले मंगलवार को गांव के कुशी टोला के बिफा उरांव के घर को जंगली हाथी ने क्षतिग्रस्त कर दिया था और घर में रखे अनाज को भी चट कर दिया था.

 

इस दौरान घर में सो रहे बिफ़ा उरांव अपनी पत्नी और बच्चे समेत किसी तरह घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचायी थी. ऐसी घटना फिर नहीं हो इस कारण विफा उरांव ने परिवार की सुरक्षा के लिए घर की तीन तरफ से बाड़बंदी कर उसमें बिजली का करेंट प्रवाहित कर दी थी. 

 

रविवार की रात फिर से हाथी बिफा के घर के पास पहुंचा और विद्युत प्रवाहित बाड़ की चपेट में आ गया. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. ग्रामीणों का कहना है कि बालुमाथ में वर्षों से जंगली हाथियों का विचरण हो रहा है. हाथियोंय ने कई बार जानमाल को नुकसान पहुंचा है.

 

लेकिन व‍न विभाग हाथियों को भगाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है. इस कारण ग्रामीणों को अपनी जानमाल की रक्षा के लिए ऐसा कदम उठाना पड़ा.लोग बेजुबान जंगली जानवर के करंट से हुई मौत से भी मर्माहत हैं. सूचना मिलने पर स्‍थानीय पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही