Search

 
 
 

Latehar News :  मगध कोलियरी के चमातु स्थित कांटा में फायरिंग, एक को लगी गोली

Latehar News :  गोलीबारी की घटना में अरुण उरांव नाम के व्यक्ति के पैर में गोली लगी है. घायल अवस्था में उसे बालूमाथ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉ संजय सिद्धार्थ ने उसका इलाज किया.
 
कांटा में गोलीबारी

Latehar News :  जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के  मगध कोलियरी के चमातू स्थित 22 नंबर कांटा में अपराधियों ने गोलीबारी की है. घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है. गोलीबारी की घटना में अरुण उरांव नाम के व्यक्ति के पैर में गोली लगी है. घायल अवस्था में उसे बालूमाथ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉ संजय सिद्धार्थ ने उसका इलाज किया.

 

 

Uploaded Image

बालूमाथ स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा इलाज 


 

गोली चलने की जानकारी मिलने पर बालूमाथ पुलिस व अमरवाडीह पिकेट मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है. गोलीबारी की घटना को किस अपराधी या संगठन ने अंजाम दिया है और इसका मकसद क्या है, यह अभी पता नहीं चल पाया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही