Latehar News : संयुक्त ग्राम सभा मंच, लातेहार ने पलामू किला जाने वाली पीडब्लूडी सड़क पर वन विभाग द्वारा बैरियर लगाकर वाहनों से शुल्क वसूलने का विरोध किया है. मंच के प्रधान सह जिप सदस्य कन्हाई सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने वन अधिकारियों को प्रधान मुख्य वन संरक्षक, लातेहार डीसी व पलामू टाइगर रिजर्व के क्षेत्रीय निदेशक के नाम ज्ञापन सौंपा.
इसे भी पढ़ें
ज्ञापन में कहा गया है कि पलामू किला न सिर्फ एक पर्यटन स्थल है, वरन यह क्षेत्र की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक पहचान भी है. ऐसे ऐतिहासिक स्थल तक पहुंचने के लिए लोगों से प्रति वाहन 1,950 रुपए शुल्क वसूलने और वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने से आम लोगों को परेशानी हो रही है. ग्रामीणों ने बैरियर हटाकर आवाजाही की पुरानी व्यशवस्था लागू करने की मांग की है.
कन्हाई सिंह ने कहा कि यदि मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया, तो आंदोलन शुरू किया जाएगा. मौके पर रामजन्म सिंह, मनमतीय देवी, सविता देवी, अलख सिंह, मधेश्वरी सिंह, विधायक कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

