Search

 
 
 

Latehar News : चोरी के आभषूण के साथ दो महिलाएं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

Latehar News : गिरफ्तार आरोपियों में  शीतल कुमारी (18), मार्गो खेरवार (18), मनीषा देवी (24)  व बंटी कुमार उर्फ बड्डे शामिल हैं. सभी गुलगुलिया मोहल्ला बाजारटांड (थाना बारियातु)  के रहने वाले हैं.
 
गिफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसडीपीओ.

Latehar News : लातेहार  पुलिस ने चोरी के अलग-अलग मामलों में दो महिलाओं समेत 4 आरोपियों के गिरफ्तार किया है. उनके पास से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण समेत अन्य सामान बरामद किये गए हैं. यह कार्रवाई लातेहार एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ताि के नेतृत्व में गठित छापामारी टीम ने की है. इस टीम का गठन लातेहार व आसपास के क्षेत्रों में चोरी की बढ़ती घटनाओं की रोकथाम के लिए किया गया था.

 

इसे भी पढ़ें


यह जानकारी एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ताे ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में दी. गिरफ्तार आरोपियों में  शीतल कुमारी (18), मार्गो खेरवार (18), मनीषा देवी (24)  व बंटी कुमार उर्फ बड्डे शामिल हैं. सभी गुलगुलिया मोहल्ला बाजारटांड (थाना बारियातु)  के रहने वाले हैं.


एसडीपीओ ने बताया कि गुप्ती सूचना के आधार पर पर गुरुवार को  लातेहार रेलवे स्टेशन के पास से चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया. उनके पास से चोरी के आभूषण, नकद रुपए व अन्य सामान बरामद किए गए.  उनलोगों ने पुलिस की पूछताछ में लातेहार थाना क्षेत्र के  चन्दनडीह, बानपुर, मोंगर व करकट तथा चंदवा व बारियातु थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वी कार की की है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही